Site icon VP NEWS

RAS Priyanka Bishnoi: का सफर

Priyanka Bishnoi

RAS Priyanka Bishnoi: जोधपुर की सहायक कलक्टर प्रियंका बिश्नोई ने बुधवार रात अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 5 सितंबर को उन्हें जोधपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

जोधपुर की सहायक कलेक्टर (RAS Priyanka Bishnoi)प्रियंका बिश्नोई ने बुधवार रात अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 5 सितंबर को उन्हें जोधपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रियंका बिश्नोई के निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि बिश्नोई समाज और पूरे जोधपुर में शोक की लहर छा गई है।

RAS Priyanka Bishnoi Journey

प्रियंका बिश्नोई (SDM Priyanka Bishnoi) का जन्म राजस्थान के बीकानेर जिले में एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता, रिषपाल बिश्नोई, पेशे से वकील हैं। वर्ष 2016 में, प्रियंका का चयन राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में हुआ। ग्रामीण परिवेश से आने के कारण, उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में बहुत कम समय में स्थानीय लोगों के बीच अपनी पहचान बना ली।

मन बना लिया था कि अफसर ही बनना

एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि स्कूल की एक प्रतियोगिता में उन्हें पुरस्कार जीतने का अवसर मिला था। 8वीं कक्षा की प्रियंका बिश्नोई को उपखंड अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया, जो लाल बत्ती वाली गाड़ी में आए थे। उसी समय से उनके मन में सिविल सेवा की ओर आकर्षण पैदा हुआ, और उन्होंने ठान लिया कि उन्हें अफसर ही बनना है।

Exit mobile version